लोकसभा में कल वक्फ संशोधन विधेयक 2025 विचार और पारित होने के लिए पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मत्रीं किरेन रिजिजू ने आज संसद भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सदन में विधेयक पर आठ घंटे की चर्चा का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि सदन की राय जानने के बाद चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार विधेयक पर सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।
किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस विधेयक के खिलाफ हैं।
भाजपा ने सभी लोकसभा सांसदों को कल 2 अप्रैल को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। 2 अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार-विमर्श और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment