ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारियों के दम पर सनराइजर्स ने 160 से अधिक के लक्ष्य का सबसे तेजी से पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को दस विकेट से हरा दिया।
जीत के लिये 166 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये हासिल कर लिया। हेड 30 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें आठ चौके और आठ छक्के शामिल थे। वहीं शर्मा ने 28 गेंद में नाबाद 75 रन बनाये। उन्होंने आठ चौके और छह छक्के जड़े।
सनराइजर्स हैदराबाद के आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि वह स्पिनरों को खेलने पर मेहनत कर रहे हैं जो वेस्टइंडीज में काम आयेगी। अगले महीने टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। प्लेयर आफ द मैच रहे हेड ने कहा,‘‘मैं पहले से अधिक फोकस के साथ खेल रहा हूं। मैं स्पिनरेां को खेलने पर मेहनत कर रहा हूं। वेस्टइंडीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर अच्छा लगा।’’
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment