संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानूनों और संबंधित मुद्दों को लेकर जारी अपना आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यह फैसला किसान नेताओं की बैठक में किया गया है।
उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसान शनिवार से प्रदर्शन स्थल छोडना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसान नेता अगले महीने की 15 तारीख को समीक्षा बैठक करेंगे और यदि सरकार अपने वायदे पूरे नहीं करेगी, तो वे फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। किसान करीब एक वर्ष से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।
संसद ने मौजूदा शीतकालीन सत्र के पहले दिन तीनों कृषि कानून निरस्त कर दिए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने की 19 तारीख को 2019 में बनाये गये नये कृषि कानून रद्द करने की घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से अपील की थी कि वे आंदोलन समाप्त कर अपने घरों को लौट जाएं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि कृषि संबंधी सभी पहलुओं पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment