Categories: News-Headlines

श्रीलंका संकट पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक संसद भवन सौध में सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत ने श्रीलंका की गंभीर आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए तीन अरब 80 करोड़ डॉलर की सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा है कि किसी अन्य देश ने इस साल श्रीलंका को इतना सहयोग नहीं दिया है। श्रीलंका संकट पर चर्चा के लिए केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन सौध में सम्‍पन्‍न हो गई है। बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि श्रीलंका अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है। श्रीलंका हमारा करीबी पड़ोसी है और भारत एक सहायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी पड़ोसी देश में अस्थिरता या हिंसा है, तो यह भारत के लिए गहरी चिंता का विषय है।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह और वी मुरलीधरन भी मौजूद रहें। कांग्रेस, ऑल इंडिया एडीएमके, डीएमके, वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, वाईएसआरसीपी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बैठक में भाग लिया।

रविवार को सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान, डीएमके और ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके ने मांग की थी कि भारत को द्वीप राष्ट्र के आसपास के संकट में हस्तक्षेप करना चाहिए। विदेश मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि भारत श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहेगा क्योंकि वे लोकतांत्रिक साधनों और मूल्यों के साथ-साथ स्थापित संस्थानों और एक संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्धि और प्रगति के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस साल ही, भारत ने श्रीलंका को लगभग तीन अरब 80 करोड़ डॉलर की सहायता दी है। श्रीलंका में आज नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

6 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

6 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

6 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

7 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

7 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.