Categories: News-Headlines

शारदीय नवरात्र अनुष्‍ठान में आज महाअष्‍टमी और महानवमी पर मॉं दुर्गा के स्‍वरूप महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही

देशभर में दुर्गा पूजा उत्सव का उल्‍लास चरम पर पहुंच गया है। शारदीय नवरात्र अनुष्‍ठान में आज महाअष्‍टमी और महानवमी पर मॉं दुर्गा के स्‍वरूप महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है। इस अवसर पर पूरी श्रद्धा और आस्‍था के साथ कन्‍या पूजन का भी विधान है।देश के विभिन्‍न भागों में पूजा पंडालों को सुरूचिपूर्ण ढंग से सजाया गया है जहां भारी संख्‍या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।

बिहार में दुर्गा पूजा की भव्‍यता विभिन्‍न पूजा समितियों द्वारा बनाए गए, पूजा पण्‍डालों के माध्‍यम से प्रकट हो रही है। आकर्षक रोशनी, लेज़र-शो और अलग-अलग थीम पर बने पूजा पण्‍डाल बच्‍चे, बूढे़, जवान और सभी वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केन्‍द्र बने हुए हैं। इस बार, पूजा समितियों ने केदारनाथ धाम, तिरुपति बालाजी मन्दिर, स्‍वामीनारायण मन्दिर, बुर्ज खलिफा जैसी ईमारतों के मॉडल बनाए हैं। इन पण्‍डालों में नक्‍काशी, सजावट, सौंदर्य, वास्‍तु और उनके तराशने का काम, किसी भी मामले में मुख्य ईमारतों से कमतर नहीं लग रहा है। पूजा के दौरान, पण्‍डालों के माध्‍यम से स्‍वच्‍छता के संदेश भी देने के प्रयास हो रहे हैं।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश में कुल्‍लू का विश्‍व प्रसिद्ध दशहरा उत्‍सव विजय दशमी के बाद 13 अक्‍तूबर से शुरू हो रहा है। सात दिन का यह उत्‍सव 19 अक्‍तूबर तक चलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

14 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

14 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

15 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

15 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.