विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, सेनेगल के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की जिनमें आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विदेश मंत्री जयशंकर ने फिजी के प्रधानमंत्री फैंक बैनीमरामा से भी भेंट की और इस दौरान उन्होंने फिजी में भारत की विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की तथा दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मार्सुदी के साथ बैठक के बाद कहा कि भारत जी20 समूह की इंडोनेशिया की अध्यक्षता का समर्थन करता है।
गौरतलब है कि बाली में जी20 समूह के विदेश मंत्रियों की शिखर वार्ता की मेजबानी इस समूह के अध्यक्ष के नाते इंडोनेशिया कर रहा है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्री रेटनो मार्सुदी के साथ फिर मुलाकात कर प्रसन्न हूं। बाली में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक की शानदार व्यवस्था की सराहना करता हूं।’’
उन्होंने कहा कि भारत जी20 समूह की इंडोनेशिया की अध्यक्षता का समर्थन करता है और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिये पूरा प्रयास करेगा।
विदेश मंत्री जयशंकर ने मैक्सिको के अपने समकक्ष मार्सेलो इबरार्ड कसाउबॉन के साथ अपनी बैठक को ‘गर्मजोशी’ भरा बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो इबरार्ड कसाउबॉन के साथ गर्मजोशी भरी बैठक। अंतरिक्ष, कृषि, औषधि और नवाचार क्षेत्र में हमारे बढ़ते सहयोग पर विचार किया। हमने बढ़ते कारोबार का स्वागत किया।’’ उन्होंने कहा कि जी20 सहित बहुस्तरीय मंचों पर भारत और मैक्सिको के बीच मजबूत समन्वय है।
अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सेंटियागो केफियारो के साथ बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि दिल्ली और म्यूनिख की हाल की बैठकों के बाद यह आगे की कड़ी है।
सेनेगल की विदेश मंत्री आएसाता टॉल सॉल के साथ बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि इस दौरान कृषि, स्वास्थ्य, उर्वरक उत्पादन, रेलवे और बिजली ट्रांसमिशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई गई। उन्होंने टीका मैत्री और भारतीय विकास परियोजनाओं को लेकर सेनेगल की विदेश मंत्री की भावनाओं की सराहना की।
विदेश मंत्री जयशंकर जी20 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने इंडोनेशिया के बाली गए हुए हैं।
जी20 समूह के सदस्यों में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका व यूरोपीय संघ शामिल है। स्पेन को स्थायी अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment