Categories: News-Headlines

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए फरवरी, 2024 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

भारत सरकार के फरवरी, 2024 तक के मासिक खाते को समेकित कर संबंधित रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। इस‍ रिपोर्ट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:-

भारत सरकार को फरवरी, 2024 तक 22,45,922 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के समतुल्‍य संशोधित अनुमान 2023-24 का 81.5 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें 18,49,452 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र को विशुद्ध रूप से प्राप्त), 3,60,330 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्‍व और 36,140 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां, गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 23,480 करोड़ रुपये की ऋण की वसूली और विविध पूंजीगत प्राप्तियां 12,660 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा 10,33,433 करोड़ रुपये राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में ट्रांसफर किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2,25,345 करोड़ रुपये अधिक हैं।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 37,47,287 करोड़ रुपये (समतुल्‍य संशोधित अनुमान 2023-24 का 83.4 प्रतिशत) है, जिसमें से 29,41,674 करोड़ रुपये का व्‍यय राजस्व खाते में और 8,05,613 करोड़ रुपये पूंजी खाते में किया गया है। कुल राजस्व व्यय में से 8,80,788 करोड़ रुपये का व्‍यय ब्याज भुगतान के कारण और 3,60,997 करोड़ रुपये का व्‍यय प्रमुख सब्सिडी के कारण हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.