Categories: News-Headlines

विकसित गांव-विकसित भारत थीम पर झारखंड में किसान समागम 1 जनवरी को; राज्यपाल राधाकृष्णन व केंद्रीय मंत्री मुंडा करेंगे शुभारंभ

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन की अध्यक्षता और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के मुख्य आतिथ्य में 1 जनवरी 2024 को खरसावां (झारखंड) में किसान समागम का शुभारंभ होगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसान समागम (कृषि मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम) आयोजित किया जा रहा है। मेले में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों से जुड़े सरकारी विभागों, निजी संस्थानों, स्टार्टअप आदि द्वारा 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जो हजारों किसानों के साथ ही खेती-किसानी क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी होंगे।

खेती-किसानी से जुड़े क्षेत्रों को और अधिक उन्नत व लाभप्रद बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की मंशा रही है, इसी क्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की संस्थाओं, राष्ट्रीय बीज निगम, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, इफको, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, अटारी (पटना) व राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर गोंडपुर मैदान, खरसावां, झारखंड में यह वृहद आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कृषि प्रक्रिया व उत्पादों के विभिन्न आयामों, नवीनतम कृषि-मशीनरी, कृषि-इनपुट और किसान अनुकूल प्रथाओं के अन्य पहलुओं को प्रदर्शित करना है। साथ ही, मेला कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, विस्तारकर्मियों, नीति-निर्माताओं व कृषि अधिकारियों को अपना अनुभव किसान भाइयों-बहनों के साथ साझा करने का मंच है।

मेले में झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्रों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। मेले में राज्य के हजारों किसान भाग लेंगे और जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे। विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए किसानों के विकास एवं उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी मेले में उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। मेले के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, ड्रोन का कृषि में उपयोग तथा कृषि को उद्यम के रूप में विकसित करने सहित अन्य संबंध में जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

17 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.