दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकने के लिए नए दिशा निर्देश जारी करते हुए केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति ने शुक्रवार को शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया और ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा देने की अनुमति दी।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह भी निर्देश दिया कि एनसीआर में ‘पाइप्ड नैचुरल गैस’ (पीएनजी) या अन्य स्वच्छ ईंधन पर न चल रही औद्योगिक इकाइयों को सोमवार से शुक्रवार तक एक दिन में केवल आठ घंटे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी और सप्ताहांत में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग ने कहा, ‘‘एनसीआर में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान परीक्षाओं और प्रयोगों को छोड़कर अन्य उद्देश्यों के लिए बंद रहेंगे और केवल ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाएगा।’’
उसने यह भी कहा कि उद्योगों पर पहले दिए उसके दिशा निर्देश जारी रहेंगे। इन निर्देशों के अनुसार, एनसीआर में अब भी अस्वीकृत ईंधनों का इस्तेमाल कर रहे सभी उद्योग तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएंगे। साथ ही एनसीआर राज्य और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार आपात सेवाओं को छोड़कर डीजल के इस्तेमाल पर कड़ा प्रतिबंध सुनिश्चित करेगी।
अपने नए दिशा निर्देशों में आयोग ने दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी। केवल उन ट्रकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जो इलेक्ट्रिक है और जो सीएनजी पर चल रहे हैं। साथ ही आवश्यक सामान लेकर आ रहे ट्रकों को भी प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आयोग ने संबंधित राज्यों और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया कि इन निर्देशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment