रूस ने आज पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों की आपूर्ति के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि इससे वह यूक्रेनी सेना को सीमाओं से और पीछे धकेलने के लिए मजबूर हो जायेगा। मास्को में पत्रकारों से बातचीत में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यदि पश्चिमी देश यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल प्रणालियों की आपूर्ति करते हैं तो वह कठोर जवाबी कार्रवाई करेंगे। हालांकि अमरीका ने यूक्रेन में अपनी या नाटो सेना भेजने से इंकार कर दिया है, लेकिन अमरीका और ब्रिटेन सटीक मिसाइल प्रणालियों की आपूर्ति करने के लिए सहमत हो गये हैं। ये मिसाइलें पहले आपूर्ति किये गये हथियारों की तुलना में काफी लंबी दूरी की हैं।
इससे पहले, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि पश्चिमी देश यूक्रेन को उच्च सटीकता वाले मोबाइल रॉकेट सिस्टम में इस्तेमाल के लिए लंबी दूरी की मिसाइलें देते हैं, तो रूस नए ठिकानों पर हमला करेगा।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment