Categories: News-Headlines

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने सोमवार को दिल्‍ली पहुंचेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को दिल्‍ली पहुंचेंगे। राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की संभावनाओं की समीक्षा करेंगे तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन आपसी हित के क्षेत्रीय, बहुपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। दोनों नेता आमने-सामने बातचीत भी करेंगे।

भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक के समापन वाले दिन के दौरान मजबूत साझेदारी सामने आएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइग्‍यु सैन्य तकनीकी सहयोग पर अंतर सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस० जयशंकर रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इन बैठकों के बाद नव स्थापित टू प्‍लस टू संवाद की उद्घाटन बैठक होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.