राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन के सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों, राज्य और जिले को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और दिव्यांगजन के सशक्तिकरण की दिशा में काम करने के लिए प्रदान किए गए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता पहचान पत्र परियोजना को कार्यान्वित कर रही है।
सरकार दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने के उद्देश्य, विशिष्टता दिव्यांगता पहचान पत्र परियोजना को कार्यान्वित कर रही है। अब तक सभी राज्यों, संघ राज्य क्षेत्रों के 713 जिलों में 64 लाख से अधिक यूडीआईडी कॉर्ड तैयार किए जा चुके हैं। हमने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान यू डी आई डी कॉर्ड जारी रखने की दिशा में पूर्णता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने ग्वालियर मध्यप्रदेश में दिव्यांगता खेल केंद्र का निर्माण कर रही है।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment