Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण निर्माण कार्यों पर कडे प्रतिबंध, दिल्‍ली में दो दिन के लिए प्राथमिक विद्यालय बंद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लगातार गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है। वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने से दिल्ली में धुंध की मोटी परत छा गई। आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 464 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि और प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण हवा की गुणवत्ता में अचानक गिरावट आई है।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान, GRAP स्टेज-3 को दिल्ली में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के संचालन के लिए उप-समिति की कल बैठक हुई। इसने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया है। समिति ने धूल दमन के साथ-साथ दैनिक पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने और सड़कों की वैक्यूम-आधारित सफाई की आवृत्ति को तेज करने के लिए कहा है। समिति ने एनसीआर में स्टोन क्रशरों के संचालन और सभी खनन और संबंधित गतिविधियों को भी बंद करने को कहा है। इसने नागरिकों से अपील की है कि वे हीटिंग उद्देश्यों के लिए कोयले और लकड़ी का उपयोग न करें।

दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे. इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी।

गुरूग्राम के जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव ने गुरूग्राम में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आपराधिक प्रक्रिया अधिनियम की धारा 144 लागू कर दी है। अधिकारियों को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

5 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

5 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

5 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

5 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.