Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और निर्वस्‍त्र कर वीडियो बनाने की दुखद घटना की निंदा की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और निर्वस्‍त्र कर वीडियो बनाने की दुखद घटना की निंदा की है। महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने पांच दिनों के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

इस बीच, राजस्‍थान पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार लोगों को नजरबंद भी किया गया है। पुलिस ने इस मामले में विशेष जांच दल – एस आई टी का भी गठन किया है। वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं। राज्‍य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा है कि यह घटना सम्‍भवत: 31 अगस्‍त को हुई थी। उन्‍होंने कहा कि पीडिता के ससुराल वालों ने इस जघन्‍य घटना को अंजाम दिया है।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ऐसे अपराधों के लिए सभ्‍य समाज में कोई जगह नहीं है। उन्‍होंने कहा कि आरोपियों पर फास्‍ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा और सजा दी जाएगी। इस मामले में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य सरकार की आलोचना की है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि इस घटना से राजस्‍थान शर्मसार हुआ है। उन्‍होंने लोगों से इस वीडियों को वायरल नहीं करने की अपील की है। राज्‍य विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेन्‍द्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रतापगढ की घटना बेहद शर्मनाक है। उन्‍होंने राज्‍य में महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अत्‍याचारों को अपने चरम पर बताया। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की छानबीन के लिए तीन सदस्‍यीय समिति का गठन किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Delhi-NCR Weather: अगले 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट, मानसून हुआ और सक्रिय

Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More

48 minutes ago

ZIM vs BAN: Ben Curran और Craig Ervine चमके, Mehidy Hasan Miraz व Taskin Ahmed ने की शानदार गेंदबाजी

ZIM vs BAN: Zimbabwe vs Bangladesh मुकाबले में Ben Curran, Brad Evans और Mehidy Hasan… Read More

51 minutes ago

Trump News: Iran War के बीच बढ़ा तनाव, Hormuz संकट से Crude Oil Price में उछाल, जानें ताजा अपडेट

Trump News: Iran War और US-Iran तनाव ने बढ़ाई दुनिया की चिंता Trump News एक… Read More

56 minutes ago

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने जताई चिंता

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने… Read More

2 hours ago

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार का नाम नहीं

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.