Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधामनंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईद-उल-फित्र पर बधाई दी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधामनंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईद-उल-फित्र पर बधाई दी है। ईद उल फित्र का त्‍योहार आज देशभर में आस्‍था और उल्‍लास से मनाया जा रहा है। रमजान के एक महीने के रोजे के बाद ईद की खुशियां आती हैं। कोविड महामारी के कारण दो वर्ष के अंतराल के बाद ईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की जा रही है।

दिल्‍ली में जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया है। खाडी देशों में ईद कल मनाई गई।

जम्मू-कश्मीर में ईद हर्षोउल्लास से मनाई जा रही है। कश्मीर घाटी में आज ईद उल फितर का त्यौहार धार्मिक उत्साह और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार पवित्र रमज़ान के उपवास महीने की समाप्ति पर मनाया जाता है और लोग ईश्वर का धन्यवाद प्रार्थना व्यक्त करते हैं। इस बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर नागरिकों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार सभी को एक दयालु, सामंजस्यपूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त है कि की शुभ दिन आपसी सद्भावना को मजबूत करता है और हममें जम्मू-कश्मीर की समन्वित संस्कृति में एकता और गर्व की भावना पैदा करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

24 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.