राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 से 17 जनवरी, 2024 तक मेघालय और असम के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल 15 जनवरी को तुरा के पीए संगमा स्टेडियम में मेघालय खेलों का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति 16 जनवरी कोतुरा के बाल्जेक हवाई अड्डे पर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित करेंगी और वर्चुअल तरीके से तुरा में नए एकीकृत प्रशासन परिसर की आधारशिला रखेंगी। उसी दिन, वह मावफलांग में एक सभा को संबोधित करेंगी और वर्चुअल तरीके से उन्नत रोंगजेंग मांगसांग एडोकग्रे रोड और मैरांग रानीगोडाउन अजरा रोड का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति शिलांग पीक रोपवे और कोंगथोंग, मावलिंगोट और कुडेनग्रिम गांवों में पर्यटक आवासों की आधारशिला रखेंगी। शाम को, राष्ट्रपति शिलांग के राजभवन में मेघालय सरकार की ओर से उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु17 जनवरी कोअसम के तारालांगसो, दीफू में कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More
भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment