राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश के युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने और हासिल की गई उपलब्धियों से समाज को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि देशवासियों को अपने राष्ट्र को विकसित, सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने चाहिएं। कानपुर में आज चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और यह समय स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को याद करने का है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों के बारे में बताया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि शिक्षा विकास का आधार है और अगर किसी को शिक्षा मिलेगी तो वह विकास के रास्ते निकालेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और युवाओं ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे भविष्य में भी इसमें योगदान देते रहेंगे। राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल किया है और कानपुर अन्य की तुलना में आगे है। राष्ट्रपति ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने साथी नागरिकों के प्रति सहयोगी की भावना रखनी चाहिए।
पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव एक शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें 1984 के दंगों के दौरान कानपुर में, अनुकरणीय बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव के परिजनों से मुलाकात की।
राष्ट्रपति कानपुर के दो दिन के दौरे पर हैं। वे कल हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। वे वहां एक कॉफी टेबल बुक, विश्वविद्यालय इतिहास पुस्तिका और विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह स्मारक सिक्का फोटो, डाक टिकट तथा विशेष लिफाफा जारी करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति कुलपति आवास और विभिन्न छात्रावासों सहित 10 भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय, राज्य का एक प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालय है।
इसका नाम ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रांत के गवर्नर सर स्पेंसर हरकोर्ट बटलर के नाम पर रखा गया था। यह देश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment