Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निमास टीम के माउंट कुन अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (निमास) दिरांग, अरुणाचल प्रदेश की एक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस टीम ने माउंट कुन (7,077 मीटर) पर एक पर्वतारोहण अभियान पूरा किया है। संस्थान के निदेशक कर्नल सरफराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने नून-कुन माउंटेन मासिफ तक अभियान चलाया, जो करगिल में स्थित ज़ांस्कर पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पर्वत है।

कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच प्रतिकूल मौसम की स्थिति में इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए निमास की टीम को बधाई देते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह के अभियान युवाओं में साहस और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के अभियान देश की रक्षा और सुरक्षा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से, हम सीमा सुरक्षा और इसकी चुनौतियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। हमारी सेना ने इस तरह की गतिविधियों को बहुत प्रोत्साहन दिया है।

रक्षा मंत्री ने इस तरह की गतिविधियों को प्रोत्साहन दिये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया और इनमें आम जनता की भागीदारी बढ़ाने का भी सुझाव दिया, क्योंकि यह पर्यटन, रोजगार, जानकारी प्राप्‍त करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रमुख भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस तरह के प्रयासों में सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिये जाने का भी आश्वासन दिया।

राजनाथ सिंह ने तीनों क्षेत्रों अर्थात भूमि, वायु और जल में साहसिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण देने के लिए निमास की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान एकता और अखंडता का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने अभी हाल में म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में माउंटेन टेरेन बाइकिंग अभियान आयोजित करने के लिए निमास की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने टीम के सदस्यों को भागीदारी के प्रमाण-पत्र दिये और शुभकामनाएं भी दीं।

यह अभियान 15 जुलाई, 2021 से 10 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया गया था। यह पर्वत चोटी तकनीकी रूप से बहुत कठिन है और इसपर चढ़ाई में अनेक चुनौतियां शामिल रही। टीम ने शेरपाओं और पर्वतारोहियों की मदद लिए बिना अपने आप ही पूरा रास्ता खोल दिया था।

इस अभियान में 16 पर्वतारोही शामिल रहें, जिनमें सेना के नौ कर्मी और अरुणाचल प्रदेश के सात स्थानीय युवा इस पर्वतारोहण में शामिल थे। यह पर्वतारोहण करगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के अवसर पर हुआ जो आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा था। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति, साहस और रोमांच की भावना को पैदा करना और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को बढ़ावा देना था।

निमास रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यरत एक प्रमुख पर्वतारोहण संस्थान है। रक्षा मंत्री इसके अध्यक्ष और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 23,437 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली तीन परियोजनाओं को स्वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More

9 hours ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0… Read More

कैबिनेट ने 3,900 करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश के साथ दो और सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत… Read More

This website uses cookies.