Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र में नवाचार में तेजी लाने के लिए 50 एमएसएमई और स्टार्ट-अप के साथ विचार-विमर्श किया

सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार की अध्यक्षता में रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने 50 से अधिक स्टार्ट-अप और एमएसएमई के दिग्गजों के साथ इन उपक्रमों को प्रभावित करने वाली प्रमुख चुनौतियों को समझने, अवसरों की पहचान करने और नवाचार में तेजी लाने में उनका समर्थन करने पर विचार-विमर्श किया। विचार-मंथन सत्र 24 और 25 मार्च, 2025 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित किए गए।

सत्र में भाग लेने वाले अधिकांश स्टार्ट-अप और एमएसएमई, रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स) से जुड़े हुए हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, क्वांटम प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, रडार प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और उन्नत सामग्री जैसे महत्वपूर्ण और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में व्यावहारिक विचार-विमर्श ने नागरिक और रक्षा दोनों क्षेत्रों में उनके संभावित अनुप्रयोगों को समझने में मदद की।

प्रतिभागियों को उनकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि के लिए धन्यवाद देते हुए सचिव (रक्षा उत्पादन) ने कहा कि इन सत्रों से मंत्रालय को उद्योग, विशेष रूप से नई प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के परिप्रेक्ष्य को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे नीतियों और प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, जिससे डीप टेक में काम करने वाले स्टार्ट-अप की व्यापक भागीदारी हो सकेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

16 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

16 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

16 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

17 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.