भारत ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते निकाला जा रहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक परामर्श में कहा है कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ लगातार संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और इन पर काम किया जा रहा है। परामर्श में कहा गया है कि जब भी कर्फ्यू हटता है और सामान्य आवागमन गतिविधियां शुरू होती हैं, तो भारतीयों को निकटतम रेलवे स्टेशन का प्रयोग करते हुए संघर्ष वाले क्षेत्रों से बाहर निकल कर यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से की ओर जाना चाहिए। परामर्श में कहा गया है कि रेल सेवाएं चल रही हैं और सुरक्षित है। भारतीयों को रेल यात्रा के लिए नियमित टिकट लेना चाहिए या आरक्षित करा लेना चाहिए। यूक्रेन रेलवे लोगों को निकालने के लिए निशुल्क टिकट उपलब्ध करा रहा है। यह सेवा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है। रेल सेवा की समय सारिणी www.uz.gov.ua पर उपलब्ध है। लोगों को रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल बोर्ड देखने की भी सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर वास्तविक स्थिति की घोषणा भी की जा रही है।
दूतावास ने भारतीय नागरिकों को समूह में यात्रा करने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि यदि कोई अकेले यात्रा भी करता है, तो उसे भारतीय लोगों के समूह के साथ मिल जाना चाहिए। रेलवे स्टेशनों पर बच्चों, महिलाओँ और बुजुर्गों को वरीयता दी जा रही है।
दूतावास ने कहा है कि पूर्वी यूक्रेन में बदलती हुई परिस्थितियों पर नज़दीकी से नज़र रखी जा रही है। दूतावास के अधिकारी यूक्रेन में, संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और भारतीयों की सुरक्षा का अनुरोध कर रहे हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment