Categories: News-Headlines

यूएस ओपन टेनिस के पुरूष डबल्स में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

यूएस ओपन टेनिस में, भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन ने पुरुष डबल्स के 16वें दौर में ब्रिटिश जोड़ी जूलियन कैश और हेनरी पैटन को 6-4, 6-7, 7-6 से हरा दिया। महिला सिंगल्स के 16 वें दौर में विश्व की 10वें नंबर की चेक खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा ने चीन की वांग ज़िन्यू को 6-3, 5-7, 6-1 से हराया, जबकि अमरीकी कोको गॉफ ने डेनिश कैरोलिन वोज्नियाकी पर 6-3,3-6,6-1 से जीत दर्ज की।

मिश्रित डबल्स के 16वें दौर में बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्डिला सुत्जियादी का सामना आज टेलर टाउनसेंड और बेन शेल्टन की अमेरिकी जोड़ी से होगा। अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में, दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की आर्यना सबालेंका का सामना रूस की डारिया कसाटकिना से होगा, जबकि चीनी क्वीनवेन झेंग आज ट्यूनीशियाई ओन्स जाबेउर के साथ खेलेंगी। तीसरी वरीयता प्राप्त अमरीकी जेसिका पेगुला 16वें दौर के एक अन्य मुकाबले में अपने ही देश की मैडिसन कीज़ के साथ खेलेंगी।

पुरुष सिंगल्स के 16वें दौर में एक ऑल-अमरीकी मुकाबले में बेन शेल्टन ने नंबर 14 वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल को 6-4, 6-3, 4-6, 6-4 से हरा दिया। अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पिछले चैंपियन स्पेन के कार्लोस अलकराज का सामना इटली के माटेओ अर्नाल्डी से होगा जबकि तीन बार के विजेता नोवाक जोकोविच आज क्रोएशियाई बोर्ना गोजो के साथ खेलेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 days ago

This website uses cookies.