Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने ने उत्तर भारत के अधिकांश भागों में अगले एक से दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया

भारतीय मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत के अधिकांश भागों में अगले एक से दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्‍ली सहित उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीव्र वर्षा हो रही है। दिल्‍ली में इस मौसम में पहली बार भीषण वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और राजस्थान सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी और व्यापक स्‍तर पर मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्‍तर प्रदेश में आज से 12 जुलाई तक कहीं-कहीं भीषण वर्षा हो सकती है और भारी से बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शिमला, सिरमौर, लाहौल और स्‍पिति, चंबा और सोलन जिलों में भू-स्‍खलन और अचानक बाढ के कारण सड़कों पर यातायात भी बंद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। राज्‍य में भीषण वर्षा के कारण अब तक 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 46 घर पूरी तरह से नष्‍ट हो चुके हैं। इस बार मानसून के दौरान राज्‍य में अब तक तीन सौ 65 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट और तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्‍य में लगातार भारी वर्षा जारी है। मौसम विभाग ने राज्‍य में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के संबंध में भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज मध्यम से भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है, साथ ही यह भी कहा है कि 15 जुलाई तक हल्की वर्षा जारी रह सकती है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भारी वर्षा के कारण आज स्कूल बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में 24 घंटे में 153 मिलीमीटर वर्षा हुई जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा का कीर्तिमान है। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को दिल्‍ली में 24 घंटे में 169 दशमलव 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

दिल्‍ली में मूसलाधार वर्षा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल से बात की और स्थिति की जानकारी ली। इस बीच दिल्‍ली सरकार ने कल हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से एक लाख क्यूसेक से अधिक जल छोड़े जाने पर बाढ़ की चेतावनी जारी की।उधर दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक में मूसलाधार वर्षा के बाद बहुत से क्षेत्रों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने केरल के कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड सहित चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मौसम विभाग ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रों में भी मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के भी आसार हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

10 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

18 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

18 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

18 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.