महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 7वें ‘द हाट ऑफ आर्ट’ कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सावित्री ठाकुर ने अपनी एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा “आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 7वें ‘Haat of Art’ कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
300 से अधिक कलाकारों और 5000 से अधिक कलाकृतियों की इस भव्य प्रदर्शनी में विशेष रूप से महिला कलाकारों की अद्भुत कृतियों को देखकर गर्व महसूस हुआ। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश और गुजरात के जनजातीय समुदायों की पारंपरिक पिथौरा और गोंड चित्रकला भी देखने को मिली, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुदंर प्रतिबिंब हैं।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमें अपनी पारंपारिक कलाओं को और अधिक प्रोत्साहन देने का अवसर मिलता है, जैसे मेरे लोकसभा क्षेत्र धार की बाग प्रिंट, महेश्वर की हस्तनिर्मित साड़ियां और उज्जैन की बाटिक प्रिंट। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री बिंदु दारा सिंह, इंदौर की एडिशनल डीसीपी श्रीमती सीमा अलावा एवं प्रदर्शनी की संस्थापक निदेशक ज्योति यादव भी उपस्थित रहीं।”
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की वैकल्पिक T20 Playing XI, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment