मॉरीशस गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया है। उनके सम्मान में भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि कल देश भर में एक दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा। शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप फहराया जाता है, ध्वज को आधा झुकाया जाएगा तथा इस दिन कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम प्रविंद कुमार जगन्नाथ को फोन कर उनके पिता सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस में सर अनिरुद्ध के लंबे सार्वजनिक जीवन को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने कई वर्षों तक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में काम किया। सभी राजनीतिक दलों सहित भारत में सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के प्रति गहरे सम्मान पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के साथ भारत की विशेष मित्रता के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने उन्हें एक ‘महान प्रवासी भारतीय’ बताते हुए कहा कि भारत को सर अनिरुद्ध को प्रवासी भारतीय सम्मान और पद्म विभूषण से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला है। दोनों नेताओं ने सर अनिरुद्ध की स्थायी विरासत की स्मृति में विशेष द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत व गहरा करने के प्रति खुद को वचनबद्ध किया।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment