Categories: News-Headlines

भारत वर्ष 2025 के एकदिवसीय महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा

अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद – आई. सी. सी. ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत 2025 के महिला एकदिवसीय विश्‍व कप की मेजबानी करेगा। परिषद ने कल 2024 से 2027 तक महिला विश्‍व कप की मेजबानी के लिए चार देशों का चयन किया है। ये हैं भारत, बांग्‍लादेश, इंग्‍लैंड और श्रीलंका।

बांग्‍लादेश 2024 में महिला टी-20 विश्‍व कप प्रतियोगिता का मेजबान होगा। वर्ष 2026 में इसकी मेजबानी इंग्‍लैंड करेगा। श्रीलंका ने 2027 के लिए महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के अधिकार जीते हैं लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि वह प्रतियोगिता के लिए क्‍वालीफाई करे।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.