Categories: News-Headlines

भारत ने चिली को वेव्‍स 2025 के लिए निमंत्रण दिया, केंद्रीय राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर एल मुरुगन ने चिली की मंत्री कैरोलीना आर्रेदोंदो के साथ मुलाकात की

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री डॉक्‍टर एल मुरुगन ने नई दिल्‍ली में सिली की संस्‍कृति, कला और विरासत मंत्री कैरोलिना आर्रेदोंदो से मुलाकात की। वे राट्रपति महामहिम गेब्रियल बोरिक फॉन्ट की पांच दिन की भारत यात्रा के दौरान दिल्‍ली में हैं।

केंद्रीय राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर एल मुरुगन ने चिली को वेव्‍स 2025 के लिए निमंत्रण दिया

माननीय मंत्री ने इस दौरान व्‍यापक चर्चा की, विशेषरूप से आगामी विश्‍व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्‍मेलन (वेव्‍स) में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। यह सम्‍मेलन 1 से 4 मई, 2025 को होने जा रहा है। मंत्री ने उन्‍हें आयोजन के लिए निमंत्रण दिया और कैरोलिना आर्रेदोंदो को भारतीय पेंटिंग भेंट की।

इस बैठक में चिली के प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया जिनमें चिली के दूतावास में तृतीय सचिव मार्टिन मारमेज़, विदेश मंत्रालय में अवर सचिव लक्ष्‍मी चंद्र और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव (फिल्‍म) डॉक्‍टर अजय नागभूषण एम एन शामिल रहे।

भारत-चिली सहयोग का विस्तार

चिली गणराज्य के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट 1 से 5 अप्रैल, 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं, जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 76 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में है। नई दिल्ली के अलावा, राष्ट्रपति बोरिक आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करने वाले हैं। राष्ट्रपति बोरिक की यह पहली भारत यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने चर्चाओं के दौरान, दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने सहयोग के लिए अपार संभावनाओं वाले क्षेत्रों के रूप में खनिज, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की और उन पर चर्चा की।

स्वास्थ्य सेवा घनिष्ठ संबंधों के लिए आशाजनक मार्ग के रूप में उभरी। चिली में योग और आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रमाण है। नेताओं ने विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रमों और अन्य पहलों के माध्यम से सांस्कृतिक और शैक्षिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के महत्व को भी बल दिया किया।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

14 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

15 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

15 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

15 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

15 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.