Categories: News-Headlines

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाएगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। बी. सी. सी. आई. ने स्टेडियम में प्रवेश वाले दर्शकों को करोना नियमों का पालन करना पड़ेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को कोरोना गाइडलाइन जारी की है। बी. सी. सी. आई. ने साफ किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वालों को ही मैच देखने की इजाजत मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्रीन पार्क में दाखिल होने के लिए 48 घंटे पहले की RT-PCR रिपोर्ट को भी अनिवार्य किया गया है। अभी टिकट की बिक्री को लेकर भी निर्णय नहीं हुआ है। बी. सी. सी. आई. की गाइडलाइन के अनुसार ग्रीन पार्क में एंट्री के लिए कोरोना नियमों को लेकर नरमी नहीं बरती जाएगी। मास्क और सैनिटाइजर भी जरूरी रखा जाएगा। ग्रीन पार्क स्टेडियम की कुल क्षमता 32000 लोगों की है। अब यदि ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग लागू हुआ तो 16000 लोग ही ग्रीन पार्क में प्रवेश कर पाएंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच बुधवार को जयपुर में खेला जाएगा। भारत दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। दूसरा ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच रांची में और तीसरा मैच कोलकाता में खेला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

17 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

18 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

18 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

18 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

18 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.