भारत और जापान ने द्विपक्षीय साइबर सहय़ोग पर विचार-विमर्श किया और इस क्षेत्र में तथा 5जी प्रौद्योगिकी सहित सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति की समीक्षा की। जापान के टोकियो में आज सुबह आयोजित भारत-जापान साइबर संवाद में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में साइबर राजनय संभाग की संयुक्त सचिव मुआनपुई सैयावी ने किया।
दोनों पक्षों ने साइबर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा संय़ुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मंचों पर परस्पर सहयोग पर विचार-विमर्श किया। साइबर सुरक्षा के लिए क्षमता निर्माण और आपसी सहयोग पर बल दिया गया। अगले वर्ष भारत-जापान साइबर संवाद में नई दिल्ली में आयोजित होगा।
कल का मौसम: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली… Read More
मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बड़ा तोहफा! 1 शेयर पर मिलेंगे 5 बोनस शेयर, आज रिकॉर्ड… Read More
एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: 'कैप्टन कूल' पर फैंस ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर… Read More
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: इतिहास, स्टार खिलाड़ी और मौजूदा प्रदर्शन, जानें पूरी जानकारी नई दिल्ली: इंग्लैंड… Read More
दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की… Read More
'सतलुज' विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment