भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सिरीशा बंदला अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान से लौट गई है। वह कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली तीसरी भारतीय मूल की महिला है। एस्कवड्रन लीडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले एकमात्र भारतीय नागरिक हैं।
सिरीशा बंदला ने सब-ऑर्बिटल परीक्षण उड़ान पर अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने वाला दृश्य अविश्वसनीय और जीवन बदलने वाला था।
34 वर्षीय एयरोनॉटिकल इंजीनियर सिरीशा बंदला कल ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन और चार अन्य लोगों के साथ वर्जिन गैलेक्टिक के स्पेस शिप यूनिटी-22 में शामिल होकर अमरिकी राज्य न्यू मैक्सिको से अंतरिक्ष के किनारे की यात्रा पूरी की।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पैदा हुई और अमेरिका के ह्यूस्टन में पली-बढी सिरीशा बंदला ने अंतरिक्ष में उडान भरने के पल को भावुक बताते हुए कहा कि वह छोटी उम्र से ही अंतरिक्ष में जाने का सपना देखती रही है। उन्होंने कहा कि उनका सपना सच साबित हुआ है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment