Categories: News-Headlines

भारतीय तटरक्षक ने बंगाल की खाड़ी में आंध्र तट के निकट नौ घायल मछुआरों को बचाया

आंध्र तट पर गश्त पर निकले भारतीय तटरक्षक जहाज वीरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन नौ मछुआरों को बचाया, जो 5 अप्रैल 2024 को अपनी नाव में आग लगने और उसके समुद्र में डूब जाने के कारण गंभीर रूप से झुलस व घायल हो गए थे।

आईसीजीएस वीरा को विशाखापत्तनम बंदरगाह से लगभग 65 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव (आईएफबी) ‘दुर्गा भवानी’ में भीषण आग लगने के बारे में निकट की मछली पकड़ने वाली एक नाव से एक रेडियो संदेश मिला था। आंध्र में पंजीकृत एक नाव, आईएफबी दुर्गा भवानी, 26 मार्च 2024 को नौ चालक दल के साथ काकीनाडा बंदरगाह से रवाना हुई थी। नाव में 5 अप्रैल को आग लगने की घटना हुई, जिसके परिणामस्वरूप जहाज पर एक गैस सिलेंडर फट गया। सभी नौ मछुआरे बचने के लिए पानी में कूद गए लेकिन इस दौरान उनमें से कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त मछली पकड़ने वाली नाव कुछ ही मिनटों में उसी स्थान पर डूब गई। आग और विस्फोट की जानकारी पास की एक नाव से तटरक्षक जहाज को दी गई, जो जीवित बचे लोगों को लेने के लिए आगे बढ़ा।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए, आईसीजीएस वीरा जीवित बचे लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ा और कुछ ही घंटों में घटनास्थल पर पहुंच गया। जीवित बचे सभी नौ लोगों को आईसीजी जहाज में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उन्हें एक मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

इस बीच, तटरक्षक जिला मुख्यालय संख्या 6 ने जेडी फिशरीज विशाखापत्तनम के साथ समन्वय करते हुए आईएफबी के गंभीर रूप से घायल चालक दल को निकालने के लिए तुरंत चिकित्सा टीमों के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था की। सभी घायल मछुआरों को आगे के इलाज के लिए विशाखापत्तनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। आईसीजी जहाज की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण, संपूर्ण बचाव अभियान छह घंटे की छोटी अवधि के भीतर पूरा हो गया।

भारतीय तटरक्षक समुद्र में मछुआरों को सहायता प्रदान करने वाली प्रमुख एजेंसी होने के साथ-साथ समुद्र में खोज और बचाव की राष्ट्रीय समन्वय एजेंसी भी है।

They were provided with immediate First aid by medical team on #ICGS Veera & brought to Visakhapatnam. All survivors were shifted to Govt hospital for further medical treatment. (2/2) #VayamRakshamah#WeProtect

— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) April 5, 2024

Leave a Comment

Recent Posts

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More

7 hours ago

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More

23 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

23 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.