भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक सौ ग्यारह उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है। अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ओडिशा में संबलपुर से और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय बिहार में उजियारपुर, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय और पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे। अभिनेता अरुण गोविल मेरठ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर से, जबकि उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाये गये हैं। भाजपा में कल शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता नवीन जिंदल हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
कलकता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल में तामलुक लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बेलगाम से चुनाव लड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम विधानसभा के लिए 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। भाजपा के दिल्लीराम थापा अपर बुरुतुक और नरेन्द्र कुमार सुब्बा मनीबंग-देनताम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More
Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More
Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More
Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More
France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More
IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment