Categories: News-Headlines

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते से वर्ष 2030 तक व्यापार दोगुना होने की संभावना

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आज कहा कि एक आधुनिक, दूरदर्शी मुक्त व्यापार समझौता भारत और ब्रिटेन को 2030 तक व्यापार दोगुना करने की साझा महत्वाकांक्षा के रास्ते पर मजबूती से खड़ा कर सकता है।

एक समाचार एजेंसी को दिए विशेष साक्षात्कार में, भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को ब्रिटिश बाजार तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों पर भारत की चिंताओं को दूर करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि उग्रवाद का कोई भी रूप स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वैध विरोध प्रदर्शन के अधिकार का मतलब हिंसक या धमकी भरा व्यवहार नहीं है।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह हिंसक, विभाजनकारी विचारधाराओं का मुकाबला करने के सरकार के कर्तव्य को बहुत गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन खालिस्तान समर्थक चरमपंथ के खतरे से निपटने के लिए भारत सरकार में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.