Categories: News-Headlines

बीजेपी ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कहा है कि पहली सूची में जिन 22 प्रत्याशियों का नाम शामिल किया गया था, उन्हें नामांकन के लिए फॉर्म बी सौंप दिया गया है। वे कल बैंगलुरू में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उम्मीदवारों की पहली सूची में वंचित रह गए संभावितों के बारे में नलिन कुमार ने कहा, यह सत्य है कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे और पार्टी के अन्य नेता इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में नलिन कुमार ने कहा कि कनकपुरा विधानसभा सीट पर आर. अशोक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार को और वरुणा विधानसभा सीट पर वी. सोम्मना कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को कड़ी चुनौती देंगे।

वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने यह आरोप लगाया है कि लाखों वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि केवल महादेवापुरा विधानसभा में ही 33 हजार नामों को अवैध तरीके से हटाया गया है और 42 हजार 222 मतदाताओं का नाम दो बार सूची में जोड़ दिया गया है। उन्होंने मतदाता सूची के संशोधन की मांग की है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

5 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

5 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

5 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

6 hours ago

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.