बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन की आज दोपहर बाद पटना में महत्वपूर्ण बैठक होगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि विपक्षी गठबंधन के सभी छह घटक दल राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में इस बैठक में भाग लेंगे।
विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महागठबंधन की सभी 6 सहयोगी पार्टियां सीटों पर समझौते और राष्ट्रीय जनता दल द्वारा घोषित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति को लेकर विचार मंथन करेंगी। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव को पहले ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा है।
बैठक के दौरान महागठबंधन के सामूहिक चुनाव रणनीति और एजेंडा पर भी चर्चा होगी। हाल ही में एनडीए से अलग हुए पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महागठबंधन में नया सहयोगी दल के रूप में प्रवेश देने पर भी चर्चा होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment