Categories: News-Headlines

बिहार में अमित शाह की हुंकार, लोकसभा चुनाव के बाद गिर जाएगी नीतीश सरकार, भाजपा जीतेगी सभी 40 सीट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय दर्ज करेगी और नरेन्‍द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

अमित शाह ने बिहार के नालंदा के हिसुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में महागठबंधन की सरकार लोकसभा चुनाव के बाद गिर जायेगी। उन्‍होंने कहा कि बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति बिगड़ रही है और राज्‍य में जंगल राज लौट रहा है। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को कई बार मुख्‍यमंत्री बनाया लेकिन उन्‍होंने हर बार भाजपा को धोखा दिया। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का राष्‍ट्रीय जनता दल के लालू प्रसाद यादव से संबंध केवल सत्‍ता के लिए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.