Categories: STATE NEWS

बांग्लादेश में कोविड-19 प्रतिबंधों को 16 जून तक बढ़ाया गया

बांग्लादेश में कोविड-19 प्रतिबंधों को 16 जून तक बढ़ा दिया गया है। बांग्लादेश की कैबिनेट ने आज इस आशय की अधिसूचना जारी की। महामारी के देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करने के कारण देश में प्रतिबंधों को बढ़ा दिया गया है। बांग्लादेश में आज 38 लोगों की मौत हुई और एक हजार 676 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। देश में मरने वालों की कुल संख्या 12 हजार 839 हो गई है। बांग्लादेश में 5 अप्रैल से लागू देशव्यापी लॉकडाउन को कई चरणों में बढ़ाया गया है।

इस बीच, बांग्लादेश के औषधि प्रशासन महानिदेशालय ने सिनोवैक कंपनी द्वारा निर्मित दूसरे चीनी कोविड-19 वैक्सीन ‘कोरोनावैक’ को मंजूरी दे दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पहले ही 1 जून को सिनोवैक कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे चुका है। इससे पहले, एक अन्य चीनी वैक्सीन सिनोफार्म, रूसी स्पुतनिक वी, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और फाइजर वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी गई थी। भारत ने भी बांग्लादेश को टीके की करीब 30 लाख खुराक उपहार स्‍वरूप दी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.