Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी 27 जनवरी को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जनवरी, 2025 को शाम लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस शिविर में कुल 2361 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जिनमें 917 बालिका कैडेट भी शामिल थीं। यह संख्या के हिसाब से बालिका कैडेटों की अब तक की सर्वाधिक भागीदारी थी। पीएम रैली में इन कैडेटों की भागीदारी नई दिल्ली में महीने भर चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के सफल समापन का प्रतीक होगी। इस वर्ष की एनसीसी पीएम रैली का विषय ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ है।

इस दिन 800 से अधिक कैडेट्स द्वारा राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की वचनबद्धता को दर्शाने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 18 मित्र देशों के 144 युवा कैडेट्स की भागीदारी इस वर्ष की रैली में उत्साह को बढ़ाएगी।

देशभर से मेरा युवा (एमवाई) भारत, शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय के 650 से अधिक स्वयंसेवक भी विशेष अतिथि के रूप में एनसीसी पीएम रैली में शामिल होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

18 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.