Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सऊदी अरब के शहजादे और प्रधानमंत्री मोहम्‍मद-बिन-सलमान के निमंत्रण पर मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान में बताया कि वर्ष 2016 और 2019 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की यह तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले सितंबर 2023 में शहजादे मोहम्‍मद-बिन-सलमान जी-20 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए राजकीय यात्रा पर नई दिल्‍ली आए थे और उन्‍होंने भारत-सऊदी अरब कार्यनीतिक भागीदारी परिषद की पहली बैठक की सह-अध्‍यक्षता की थी।

भारत और सऊदी अरब का सामाजिक-सांस्‍कृतिक और व्‍यापार संबंधों का लंबा इतिहास रहा है। दोनों देशों के बीच निकटवर्ती और मित्रतापूर्ण संबंध हैं। कार्यनीतिक साझीदारों के तौर पर दोनों देशों के बीच राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, संस्‍कृति सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में मजबूत द्विपक्षीय संबंध है।पिछले एक दशक में सऊदी अरब के साथ भारत के संबंध और मजबूत हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की यात्रा दर्शाती है कि भारत, सऊदी अरब के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को कितना महत्‍व देता है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुक्षेत्रीय भागीदारी और मजबूत होगी तथा आपसी हित के विभिन्‍न क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

13 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

18 hours ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

18 hours ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

19 hours ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

19 hours ago

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘हम उनके साथ सही नहीं कर रहे’

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.