प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बीना में 50 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक के ‘पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस परियोजना के शुरू हो जाने से लगभग दो लाख 77 हजार रोजगार अवसर सृजित होंगे और मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पैट्रोलियम परिसर के मॉडल का भी निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश की दस नई औद्योगिक परियोजनाओं का भी वर्चुअली शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होगा और दो लाख 37 हजार नए रोजगार अवसर सृजित होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा पुरम जिले में तीन हजार करोड़ रुपए की लागत से विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण औद्योगिक क्षेत्र की आधारशिला रखी तथा इंदौर में दो नए सूचना प्रौद्योगिकी पार्क और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निकट रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क का भी शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने शाजापुर, गुना, मऊगंज, आगर मालवा, नर्मदा पुरम और माक्सी में छह नए औद्योगिक क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी समारोह में मौजूद थे।
कल का मौसम: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली… Read More
मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बड़ा तोहफा! 1 शेयर पर मिलेंगे 5 बोनस शेयर, आज रिकॉर्ड… Read More
एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: 'कैप्टन कूल' पर फैंस ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर… Read More
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: इतिहास, स्टार खिलाड़ी और मौजूदा प्रदर्शन, जानें पूरी जानकारी नई दिल्ली: इंग्लैंड… Read More
दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की… Read More
'सतलुज' विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment