Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राज़ील में जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राज़ील में रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के क्रम में ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, नॉर्वे, पुर्तगाल और इंडोनेशिया के नेताओं से मुलाक़ात कर आपसी संबंधों के बेहतर बनाने पर चर्चा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी मुलाक़ात की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ व्यापक सामरिक भागीदारी भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार, प्रौद्योगिकी, व्यापार और सांस्कृतिक संपर्क के क्षेत्र में मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाक़ात कर उन्हें पेरिस ओलम्पिक और पैरालंपिक के सफल आयोजन पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष, ऊर्जा, यांत्रिक बुद्धिमत्ता,जनसंपर्क और भावी क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी के साथ रक्षा, व्यापार, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संस्कृति, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संयुक्त सामरिक कार्ययोजना 2025-2029 का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर से मुलाक़ात कर खासकर नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और समुद्री अर्थव्यवस्था में निवेश तथा नवाचार और अनुसंधान बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की आर्कटिक नीति के कारण दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोप मुक्त व्यापार संघ समझौते के बाद व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध बेहतर बनाने पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाक़ात कर वाणिज्य, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और दवा निर्माण के क्षेत्रों में संबंधों को मज़बूत करने पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वर्ष विशेष है क्योंकि इस वर्ष दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनीग्रो के साथ आर्थिक संबंधों, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, रक्षा और जनसंपर्क पर चर्चा की।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 days ago

This website uses cookies.