Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने बीना (एमपी)-पनकी (यूपी) बहु-उत्पाद पाइपलाइन परियोजना का लोकार्पण किया

बीना रिफाइनरी (मध्य प्रदेश) से पनकी, कानपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित पीओएल टर्मिनल तक बहु-उत्पाद पाइपलाइन को आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। 356 किलोमीटर लंबी परियोजना की क्षमता लगभग 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। इस परियोजना में टैंकेज क्षमता में वृद्धि करना और पनकी पीओएल टर्मिनल पर रेल लोडिंग गैन्ट्री का निर्माण करना भी शामिल है। इस परियोजना की कुल लागत 1524 करोड़ रुपये (उत्तर प्रदेश में 1227 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में 297 करोड़ रुपये) है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के इन 5 जिलों को कवर करेगी: ललितपुर, झांसी, जालौन, कानपुर देहात एवं कानपुर नगर, और मध्य प्रदेश के इन 2 जिलों को कवर करेगी: सागर और टीकमगढ़।

यह परियोजना दिसंबर 2021 (पीएनजीआरबी की अनुमति से 3 वर्ष) तक के स्‍वीकृत समापन कार्यक्रम से एक महीने पहले ही पूरी हो गई है और इसके साथ ही यह परियोजना कुल स्‍वीकृत लागत के भीतर ही चालू हो गई है। इससे बीना रिफाइनरी से उत्पादों की सुरक्षित एवं सुव्‍यवस्थित निकासी सुनिश्चित होगी और इसके साथ ही पूर्वी यूपी, मध्य यूपी, उत्तरी बिहार और दक्षिणी उत्तराखंड में उत्पादों की उपलब्धता बढ़ जाएगी।

इस परियोजना में एमएस, एचएसडी और एसकेओ की ढुलाई के लिए बीना (एमपी) स्थित बीना डिस्पैच टर्मिनल से पनकी, कानपुर (यूपी) स्थित पीओएल टर्मिनल तक 3.5 एमएमटीपीए की डिजाइन क्षमता वाली 18 इंच व्यास एवं 356 किमी लंबी बहु-उत्पाद पाइपलाइन (यूपी में 283 किमी और एमपी में 73 किमी) को बिछाना शामिल है। इस परियोजना में निम्नलिखित सुविधाएं या इकाइयां भी शामिल हैं;

बीना में पाइपलाइन डिस्पैच टर्मिनल का निर्माण 
पनकी (कानपुर) में पाइपलाइन रिसीट टर्मिनल और इसके साथ ही टैंकेज क्षमता को 30400 केएल से बढ़ाकर 167200 केएल करना 
रेल लोडिंग गैन्ट्री 
पाइपलाइन मार्ग पर ही 11 एसवी स्टेशन और 1 इंटरमीडिएट पिगिंग स्टेशन 

इस परियोजना के तहत निर्माण चरण के दौरान लगभग 5 लाख मानव-दिवसों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान किया गया। इस परियोजना में संचालन और रखरखाव के लिए भी लगभग 200 लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

पाइपलाइनें दरअसल किफायती और विश्वसनीय तरीके से बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई करने के लिए अत्‍यंत सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल मानी जाती हैं। इसके अलावा, टैंक वैगन और टैंक लॉरी की आवाजाही की जरूरत नहीं पड़ने से कार्बन फुट प्रिंट या उत्‍सर्जन को कम करना भी संभव हो जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

27 minutes ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

6 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

6 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

7 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

7 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.