Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा मदबौली की अध्यक्षता में मिस्र मंत्रिमंडल की नवगठित भारत इकाई के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा मदबौली की अध्यक्षता में मिस्र मंत्रिमंडल की नवगठित भारत इकाई के साथ बैठक की। इसमें मिस्र के सात कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सूचना प्रोद्यौगिकी, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म, औषधि और दोनों देशों के बीच जन-संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने भारत इकाई की स्थापना के लिए मिस्र को धन्यवाद दिया और सरकार के समग्र दृष्टिकोण की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत और मिस्र की सभ्यतागत और बहुआयामी साझेदारी को गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति सिसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा के लिए उत्सुक हैं।

1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। राष्ट्रपति सिसी इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। उनकी यात्रा से मिस्र के साथ भारत का संबंध रणनीतिक साझेदारी स्तर पर पहुंच गया है। उनकी यात्रा के बाद से पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच कई मंत्रिस्तरीय यात्राएं हुई हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव मिस्र की यात्रा कर चुके हैं। मिस्र सरकार के भी चार मंत्रियों ने भारत का दौरा किया है। भारत की G-20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को भी विशेष अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

14 minutes ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

6 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

6 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

6 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

6 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.