Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत में 50 प्रतिशत ऊर्जा उत्पादन गैर-जीवाश्म ईंधन से होगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2030 तक भारत के ऊर्जा उत्‍पादन का पचास प्रतिशत गैर-जीवाश्‍म ईंधन से होने लगेगा और 2070 तक भारत शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में इलैक्ट्रिक वाहनों की बढती मांग के साथ इस दिशा में एक मौन क्रांति हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों ने इलैक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के लिए प्रोत्‍साहन और सब्सिडी का विस्‍तार किया है। गांधीनगर में कल सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के भारत में चालीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 वर्ष पूर्व सुजुकी के अध्‍यक्ष के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि जब कंपनी ने गुजरात में संयंत्र लगाने में रूचि दिखलाई तो उन्‍हें विश्‍वास था कि कंपनी को हर वर्ष यह एहसास होगा कि गुजरात विकास के प्रति कृतसंकल्‍प है। प्रधानमंत्री ने वाहन क्षेत्र में सुजुकी कंपनी की उपलब्धियों की सराहना की।

मारूति सुजुकी सफलता भारत, जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। बीते 8 वर्षों में तो हम दोनों देशों के बीच ये रिश्‍ते नई ऊंचाईयों तक गए हैं। आज गुजरात, महाराष्‍ट्र में बुलेट ट्रेन से लेकर उत्‍तर प्रदेश में बनारस के रुद्राक्ष सेंटर तक विकास की कितनी ही परियोजना है भारत जापान दोस्‍ती का उदहारण है।

इस बीच सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्‍यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने भारत में एक नई कंपनी – सुजुकी आर एंड डी सेंटर इंडिया की स्‍थापना की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि इस जापानी कंपनी का लक्ष्‍य न केवल भारत में अनुसंधान और विकास प्रतिस्‍पर्धा और क्षमता बढाना है, बल्कि वैश्विक बाजारों को भी इसका लाभ पहुंचाना है।

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

11 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

17 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

17 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

17 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

17 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.