प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए भारत द्वारा वर्तमान एशियाई पैरा खेलों में रिकॉर्ड 73 पदक जीतने और यह सिलसिला बरकरार रखने की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा खिलाडि़यों के समर्पण, दृढ़ता और अटल प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है: “जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर वर्तमान एशियाई पैरा खेलों में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए भारत ने अभूतपूर्व 73 पदक अपने नाम किए हैं और वह यह सिलसिला बरकरार रखे हुए है!
यह महत्वपूर्ण अवसर हमारे खिलाडि़यों के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने और हर भारतीय के दिल को हर्षित करने वाले हमारे असाधारण पैरा-खिलाडियों का भव्य अभिनंदन।
उनका समर्पण, दृढ़ता और उत्कृष्टता प्राप्त करने की उत्कट इच्छा वास्तव में प्रेरणादायक है!
कामना है कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मार्गदर्शक के रूप में भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे।”
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment