Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया; भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को विश्‍व की तीसरी बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

आज जानते हैं कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी बडी़ आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। लोगों की कमाई बढेगी, लोगों को नौकरी के अवसर बढेंगे, गांव हो, शहर हो, सुविधा बढेगी और इसका बहुत बडा लाभ मेरे देवभूमि मेरे उत्‍तराखंड को भी होगा।

नैनीताल उद्यमसिंह नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रूद्रपुर में उत्‍तराखंड की अपनी पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्‍य के विकास के लिए एनडीए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।

देवभूमि उत्‍तराखंड के प्रति भाजपा का जो प्रेम है जो अपनत्‍व है वो जगजाहि‍र है। हमें उत्‍तराखंड को विकसित बनाना है, सबसे आगे लेकर जाना है और इसके लिए केन्‍द्र की भाजपा सरकार कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। बीते दस वर्षों में जितना विकास उत्‍तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ है।

उन्‍होंने सीएए के माध्‍यम से भारत की नागरिकता देने के फैसले के विरोध पर कांग्रेस की आलोचना की। कांग्रेस पर राष्‍ट्रीय हितो की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यदि भाजपा फिर सत्‍ता में आई तो भ्रष्‍टाचार से निपटने के प्रयास और तेज किए जाएंगे।

भाजपा उम्‍मीदवार और राज्‍य मंत्री अजय भट्ट इस सीट से चुनाव लड रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को उतारा है।

राज्‍य में लोकसभा की सभी पांच सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्‍य में कुल 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता है। पांच लोकसभा सीटों के लिए 55 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में है।

Leave a Comment

Recent Posts

गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी एनकाउंटर के दौरान मारा गया।

 सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई गाजियाबाद… Read More

25 minutes ago

This website uses cookies.