Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से बातचीत की, चुनाव में लेबर पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने तथा चुनाव में लेबर पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मज़बूत बनाने और आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया। दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों पक्षों ने जनता के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को शीघ्र भारत आने का आमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

18 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.