Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी कल ‘स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। यह केंद्रीय बजट में घोषित पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर अंतर्दृष्टि, विचारों और सुझावों को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे 12 पोस्ट-बजट वेबिनार की श्रृंखला का एक हिस्सा है।

केंद्रीय बजट 2023-24 सात प्राथमिकताओं को लेकर रेखांकित है, जो एक- दूसरे के पूरक हैं और अमृत काल के दौरान ‘सप्तऋषि’ के मार्गदर्शन के रूप में कार्य कर रहे हैं। समावेशी विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें 157 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना, आईसीएमआर प्रयोगशालाओं में सार्वजनिक व निजी चिकित्सा अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और चिकित्सा उपकरणों के लिए औषध नवाचार व बहु-विषयक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

इस वेबिनार में स्वास्थ्य और औषध, दोनों क्षेत्रों को कवर करते हुए एक साथ तीन ब्रेकआउट सत्र आयोजित होंगे। केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों/विभागों के मंत्रियों व सचिवों के अलावा राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेश प्रशासनों के स्वास्थ्य विभागों के कई हितधारक, विषय विशेषज्ञ, उद्योग/संघों के प्रतिनिधि, निजी मेडिकल कॉलेज/अस्पताल/संस्थान आदि इस वेबिनार में हिस्सा लेंगे और बजट घोषणाओं के बेहतर कार्यान्वयन के लिए सुझाव देकर अपना योगदान देंगे। वहीं, ब्रेकआउट सत्रों के लिए विभिन्न विषयवस्तुएं निर्धारित की गई हैं। इनमें नर्सिंग में गुणात्मक सुधार: अवसंरचना, शिक्षा व अभ्यास, चिकित्सा अनुसंधान के लिए सुविधाप्रदाता के रूप में आईसीएमआर प्रयोगशालाओं का सार्वजनिक व निजी क्षेत्र द्वारा उपयोग और चिकित्सा उपकरणों के लिए औषध नवाचार व बहु-विषयक पाठ्यक्रम हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.