Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी कल पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च, 2022 को पुणे का दौरा करेंगे और पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे पुणे नगर निगम परिसर में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यह मूर्ति 1850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट ऊंची है।

प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना की आधारशिला भी 24 दिसंबर, 2016 को रखी गई थी। प्रधानमंत्री कुल 32.2 किमी की पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन करेंगे। पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी गरवारे मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण भी करेंगे और वहां से आनंदनगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे।

दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। वह मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखेंगे। नदी के नौ किलोमीटर खंड में 1080 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसमें नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे। मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना को 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से “वन सिटी वन ऑपरेटर” की अवधारणा पर लागू किया जाएगा। परियोजना के तहत कुल 11 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल क्षमता लगभग 400 एमएलडी होगी। प्रधानमंत्री 100 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री पुणे के बालेवाड़ी में निर्मित आर.के. लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। संग्रहालय का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु मॉडल है, जिसे श्रव्य-दृश्य प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा। कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टूनों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

2 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

7 hours ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

7 hours ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

7 hours ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

8 hours ago

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘हम उनके साथ सही नहीं कर रहे’

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.