Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंतियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंट्रियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की संभावना है।

पराग्वे के राष्ट्रपति आज से भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों सहित उच्च शिष्‍टमंडल भी है। राष्ट्रपति पलासिओस की यह पहली जबकि पराग्वे के किसी राष्ट्रपति की यह दूसरी भारत यात्रा है।

राष्ट्रपति पेना आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। जिसके दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। भारत और पैराग्वे ने 1961 में राजनयिक संबंध स्थापित किए, जिससे दशकों से दोनों देशों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध कायम हुए। दोनों देशों ने व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित किया है। पैराग्वे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। ऑटोमोबाइल और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र की कई भारतीय कंपनियां पैराग्वे में मौजूद है। पैराग्वे की कंपनियां भारत में भी मौजूद है, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में योगदान दे रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

NIA ने कोलकाता में 79 देसी बम की बरामदगी के मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की

एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के… Read More

4 hours ago

पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत शिक्षा, प्रतिभा के आवागमन और अंतर-क्षेत्रीय अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग… Read More

6 hours ago

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने का पूर्वानुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक… Read More

6 hours ago

NSA अजीत डोभाल ने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। 28 अप्रैल को… Read More

19 hours ago

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने अगले… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.