प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन और विश्व नेताओं के 26वें अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज रात इटली और ब्रिटेन की पांच दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।
यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी के निमंत्रण पर रोम में 30 से 31 अक्तूबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
शिखर सम्मेलन में जी-20 देशों, यूरोपीय संघ और अन्य आमंत्रित देशों के नेता और अतंरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री सम्मेलन के मौके पर इटली के प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी, अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्लॉस्गो रवाना होंगे। कॉप-26 शिखर सम्मेलन ब्रिटेन की अध्यक्षता में 31 अक्तूबर से 12 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
जी-20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए प्रमुख वैश्विक मंच के रूप में उभरा है और यह इस समूह की आठवीं बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। वर्ष 2023 में भारत पहली बार जी-20 सम्मेलन की मेजबानी भी करेगा। इस साल इटली के नेतृत्व में आयोजित इस शिखर सम्मेलन का विषय है – जनता, पृथ्वी और समृद्धि। सम्मेलन में कोविड महामारी से उभर रहे क्षेत्रों, वैश्विक स्वास्थ्य शासन को मजबूत करने, अर्थव्यवस्था में सुधार, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना, सतत् विकास और खाद्य सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं ग्लासगो में प्रधानमंत्री विश्व नेताओं के जलवायु परिवर्तन से संबंधित 26वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जलवायु परिवर्तन के विषय पर उभरा यह वैश्विक मंच इस बार पेरिस के समझौते को पूरा करने से जुड़े दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देने पर काम करेगा। साथ ही जलवायु वित्तीय संग्रहण, प्रौद्योगिकी का विकास और हस्तांतरण तथा पेरिस समझौते के अंतर्गत बढ़ते वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने से जुड़े तय लक्ष्यों पर भी काम करेगा।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment